Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केन्द्र का प्रबंधक ने किया उद्घाटन

On: September 5, 2023 8:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केन्द्र का प्रबंधक ने किया उद्घाटन
पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम नोनगांव में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन बीओआई नावाडीह शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार, मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, बीस सूत्री अध्यक्ष विकास यादव, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि आज गांव-गांव में बैंकिंग सेवा शुरू हो गई है। ऐसे में लोग बैंकों से अधिक से अधिक जुड़ रहे हैं। जिसके कारण बैंकों में भी काम की अधिकता बढ़ गई है, जिससे बैंक में ग्राहकों को छोटे से छोटे कार्य के लिए भी घंटों बैंक में रहना पड़ जाता है। ऐसे में बीओआई सीएसपी के माध्यम से ग्राहकों को सुलभ सेवा देने के लिए कटिबद्ध है। ग्राहकों कि सुविधा हेतु नोनगांव में सीएसपी खोला गया है। केन्द्र के संचालक संटू कुमार ने कहा कि लोगों को इस केन्द्र में खाता खोलने, पैसा जमा-निकासी करने के अलावे वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि के भुगतान में ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी। मौके पर उप मुखिया तारा देवी, देवचन्द दांगी, महावीर सिंह, मुकेश यादव, टिंकू कुमार, भरत कुमार, शंकर कुमार, विक्रम कुमार आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment