Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

छात्र के अपहरण-हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा, तीन गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रेम प्रसंग के विरोध को लेकर रंजिश का पुलिस ने बताया कारण, हाइवा के नीचे धक्का देने का आरोप

लातेहार सदर थाना क्षेत्र के पतकी पुलिस पिकेट के पास राजा ढाबा के समीप नाबालिग छात्र के अपहरण और मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज आलम 21 वर्ष, समीर अंसारी 19 वर्ष और कमलेश कुमार सिंह 19 वर्ष के रूप में हुई है।

सोमवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बहन से प्रेम प्रसंग का पुलिस ने बताया मामला

एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस जांच में मुख्य आरोपी अरबाज आलम का मृतक छात्र की बहन के साथ प्रेम प्रसंग सामने आया है। पुलिस का कहना है कि मृतक इस संबंध का विरोध करता था। इसी रंजिश को घटना की एक प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद को लेकर तीनों आरोपियों ने नाबालिग छात्र का कथित रूप से अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जान से मारने की नीयत से मुख्य सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे धक्का देने का आरोप है।

रिम्स ले जाने के दौरान छात्र की मौत

घटना के बाद घायल छात्र को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही छात्र की मौत हो गई।

तीन मोबाइल फोन बरामद, साक्ष्यों की जांच जारी

पुलिस ने जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटनास्थल से मृतक के शव का ब्लड सैंपल भी लिया गया है। पुलिस अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। मामले के उद्भेदन के लिए गठित विशेष टीम में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, पुअनि कामता कुमार, शशि कुमार, रामाकांत गुप्ता, राजा दिलावर, राहुल सिन्हा, संतोष कुमार, सअनि अरविंद तिवारी सहित तकनीकी शाखा के अधिकारी शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपियों पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment