ग्रामीणों ने रखा 10 हजार का इनाम, पहले गिरफ्तार हो चुका है स्टोर रूम का केयरटेकर अजीत यादव
चतरा, संवाददाता। जिले के लावालौंग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हेडूम में लगाए गए सोलर पावर प्लांट के स्टोर रूम से बैटरियां चोरी होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
पवन तुरी के घर से बैटरियां और सोलर उपकरण जब्त

पुलिस ने जांच के दौरान गांव के ही पवन तुरी के घर पर तलाशी ली, जहां से छह बैटरियां और सोलर उपकरण जब्त किए गए। इस मामले में पवन तुरी के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।
करीब 20 दिनों से फरार, ग्रामीणों ने घोषित किया इनाम
ग्रामीणों के अनुसार, पवन तुरी पिछले करीब 20 दिनों से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ग्रामीणों की ओर से पवन तुरी के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही गई है।
जब्त सामान के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों ने बताया कि स्टोर रूम से बैटरियां चोरी होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अब जब्त सामान के स्रोत और चोरी की घटना में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।
पहले गिरफ्तार हो चुका है अजीत यादव
इसी मामले में करीब 15 दिन पूर्व हेडूम गांव निवासी अजीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया गया कि स्टोर रूम की चाबी अजीत यादव के पास थी और उसे स्टोर रूम की देखरेख की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। उसका घर सोलर पावर प्लांट के ठीक सामने स्थित है।
न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान




















Total Users : 1206721
Total views : 3049428