इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन, एसआईआर और मतदाता सूची पर उठाए सवाल
चतरा, संवाददाता। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को चतरा जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस प्रभारी केदार पासवान, जिलाध्यक्ष समेत विभिन्न मंच-मोर्चों के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जिनकी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच जरूरी है।
राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मामलों की जांच कराने की मांग की गई। इस दौरान निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची में हो रहे बदलावों को लेकर सवाल उठाए गए।
“चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया” — जिला कांग्रेस प्रभारी
जिला कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की अनियमितता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की भी मांग की।
“एसआईआर में गड़बड़ी से मताधिकार से वंचित हो रहे मतदाता” — कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर में गड़बड़ी के कारण कई मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो रहे हैं। पार्टी ने कहा कि निर्वाचन आयोग लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाली संवैधानिक संस्था है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रहनी चाहिए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उठाती रहेगी।
न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान




















Total Users : 1206720
Total views : 3049427