Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खिलाड़ियों के बीच बंटी फुटबॉल और खेल जर्सी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सांसद के सौजन्य से हुआ वितरण, मंडल अध्यक्ष ने कहा – “खिलाड़ी बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय पहचान”

संवाददाता | न्यूज स्केल लाइव

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पहरा पंचायत के केंदुआ गांव में सोमवार को चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल और खेल जर्सी का वितरण किया गया।

वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होगा और उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां के खिलाड़ी आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाएंगे। फुटबॉल और जर्सी पाकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा। खिलाड़ियों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र दांगी, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment