95 प्रतिशत अभिभावकों ने लिया हिस्सा, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
मयूरहंड (चतरा), संवाददाता। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ढोढी-मंधनिया स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 95 प्रतिशत अभिभावकों ने भाग लिया।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। परिणाम देखकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा।
पीटीएम में अभिभावकों-शिक्षकों के बीच हुई चर्चा
पीटीएम में अभिभावकों ने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई, उपलब्धियों और सुधार की जरूरत वाले विषयों पर चर्चा की, जबकि शिक्षकों ने बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। अर्धवार्षिक परीक्षा का संचालन मुख्य निरीक्षक एवं वरिष्ठ शिक्षक योगेश कुमार सिंह तथा उप-प्रधानाचार्या किरण कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ।
कक्षावार टॉपर्स (प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रम में)
- नर्सरी: प्राणजीत मैग्ना, सुशांत कुमार, उत्कर्ष कुमार शर्मा
- एलकेजी: सूर्यकुमार यादव, नंदनी कुमारी, अभिनव कुमार वर्मा
- यूकेजी: ऋषभ कुमार यादव, गौरी कुमारी, चिराग प्रजापति
- कक्षा एक: नैतिक वीर मेहता, रुचिका कुमारी, एमडी हसन
- कक्षा दो: दिव्या कुमारी, शमभवी कुमारी, आर्य राज
- कक्षा तीन: करुणा कुमारी, दिव्यांशु कुमार, ऋतिक कुमार
- कक्षा चार: संजना कुमारी, कोमल कुमारी, सिद्धि कुमारी
- कक्षा पांच: परी विश्वकर्मा, वंश राज, राजकुमार यादव
- कक्षा सात: रौनक कुमार यादव, विराट राज वर्मा, दिव्या कुमारी
संचालक व प्रधानाचार्य ने दी बधाई
विद्यालय के संचालक राजेंद्र प्रसाद वर्मा एवं प्रधानाचार्य शंकर कुमार दांगी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं सनराइज एजुकेशनल ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान





















Total Users : 1206723
Total views : 3049430