Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ग्राम सभा मंच की बैठक, ग्रामीणों को बताए गए वन अधिकार कानून 2006 के प्रावधान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

25 लोगों पर दर्ज वन भूमि अतिक्रमण मुकदमे के समाधान का भरोसा, 23 अक्टूबर को रांची में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जुटेंगे ग्रामीण

कान्हाचट्टी (चतरा), संवाददाता। कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत ग्राम जसपुर मथुरा चौक में जिला ग्राम सभा मंच, चतरा के जिला प्रभारी एवं पदाधिकारियों द्वारा बैठक आयोजित की गई।

जल, जंगल, जमीन के हक-अधिकार पर दी गई जानकारी

बैठक में जल, जंगल, जमीन पर मिलने वाले मालिकाना हक अधिकार, व्यक्तिगत वन पट्टा एवं सामुदायिक वन पट्टा के लिए ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को वन अधिकार कानून 2006 के बारे में विशेष जानकारी देकर हक अधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

25 लोगों पर दर्ज मुकदमे के समाधान का भरोसा

इस दौरान जंगल जमीन पर बसे मौजा जसपुर, कंदरी एवं सरेया गांव में 25 लोगों पर वन विभाग द्वारा दर्ज वन भूमि अतिक्रमण मुकदमे के समाधान करने का भरोसा दिया गया।

23 अक्टूबर को रांची के मोराबादी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

बैठक में आगामी 23 अक्टूबर 2026 को रांची के मोराबादी में होने वाले राज्य स्तरीय आम सभा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जाने की योजना बनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। इसका प्रचार-प्रसार भी किया गया।

बैठक में निम्न पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए —

  • जिला प्रभारी अशोक भारती
  • जिला सचिव सिकेंद्र खरवार
  • सदस्य प्रेमलता महतो
  • उपाध्यक्ष लखन सिंह भोक्ता
  • संदीप यादव, बिजय सिंह खरवार, कारू भुइया

सहित दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

न्यूज स्केल लाइव — सच से जुड़ी, भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment