Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुंह के कैंसर से जूझ रहे युवक को इलाज के लिए मदद की दरकार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चार-पांच लाख रुपये खर्च हो चुके, कमजोर आर्थिक स्थिति में टूटी परिवार की उम्मीद — समाज और सरकार से मदद की अपील

हंटरगंज (चतरा), संवाददाता। हंटरगंज प्रखंड के नावाडीह गांव निवासी असलम आलम करीब एक वर्ष से मुंह के कैंसर से जूझ रहा है। बीमारी के कारण उसके गाल का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

चार से पांच लाख रुपये हो चुके खर्च

पटना, मुंबई, अंबिकापुर और रांची में इलाज के दौरान करीब चार से पांच लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अब आगे का इलाज कराना परिवार के लिए मुश्किल हो गया है।

मजदूरी करने में असमर्थ, जमा पूंजी हुई खत्म

असलम की मां साइबुन निशा ने बताया कि बीमारी के कारण असलम मजदूरी नहीं कर पा रहा है। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। इलाज में परिवार की जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। ग्रामीणों ने भी चंदा जुटाकर मदद की, लेकिन इलाज जारी रखने के लिए अब आर्थिक सहायता की जरूरत है।

समाज और सरकार से मदद की गुहार

परिवार ने समाज और सरकार से मदद की अपील की है। मां साइबुन निशा ने सक्षम लोगों और राज्य सरकार से असलम के इलाज में आर्थिक सहयोग करने की गुहार लगाई है। असलम ने भी लोगों से मदद की अपील की है।

मदद के इच्छुक लोग इन नंबरों पर करें संपर्क

7258099700 एवं 9167823204

न्यूज स्केल लाइव — सच से जुड़ी, भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment