Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डोर टू डोर पहुँचकर ग्रामीणों को दी गई कानूनी अधिकारों और नालसा योजनाओं की जानकारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

डोर टू डोर पहुँचकर ग्रामीणों को दी गई कानूनी अधिकारों और नालसा योजनाओं की जानकारी।

लोहरदगा जिले में चल रहे 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान का सोमवार को 33वां दिन पूरा हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह- डालसा अध्यक्ष राज कमल मिश्रा एवं डालसा सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर किस्को प्रखंड के हिसरी पंचायत अंतर्गत ग्राम मेरले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पीएलवी शाहिद हुसैन, निशा कुमारी एवं कलिंदर उरांव ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया।

पीएलवी कलिंदर उरांव ने निःशुल्क कानूनी सहायता, ज्ञान एवं शिक्षा सहायता एवं पहुँच योजना तथा नालसा डॉन योजना के संबंध में जानकारी दीअभियान के दौरान ग्रामीणों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग की जानकारी दी गई।। शाहिद हुसैन ने मानव-वन्यजीव संघर्ष, एसिड हमले के पीड़ितों के लिए उपलब्ध कानूनी सेवाओं तथा नालसा मानव तस्करी एवं नालसा जागृति योजना के बारे में ग्रामीणों को बताया। वहीं निशा कुमारी ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं गरीब उन्मूलन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा,भूमि साक्षरता एवं डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पीएलवी ने ग्रामीणों से अपील की हैं कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या, शोषण या अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें और उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ उठाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment