मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला कालेज लोहरदगा में सोमवार को- ईपीएफओ आपके साथ, निधि आपके निकट, जन सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी अमरनाथ प्रसाद और वरीय सामाजिक सुरक्षा सहायक नरेश यादव के द्वारा ईपीएफओ से संबंधित जानकारी महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अब सितम्बर माह 2026 से 25000 रुपये तक के ईपीएफ की कटौती-कर्मचारी कर सकते हैं। विभिन्न प्रपत्र के बारे में जानकारी देने के साथ रिटायरमेंट के बाद, किसी तरह के सुधार से संबंधित प्रक्रिया, पेंशन चालू करने के संबंध में फॉर्म भरने की जानकारी दी गई। शिक्षकों-कर्मियों की कई शंकाओं-सवालों का भी समाधान किया। मौके पर कालेज के प्रिंसिपल स्नेह कुमार सहित तमाम शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।
महिला कालेज में ईपीएफओ आपके साथ कार्यक्रम आयोजित

On: September 28, 2026 11:58 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1206729
Total views : 3049438