Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त की अध्यक्षता में होमी जे. भाभा कोचिंग सेंटर के संचालन को लेकर बैठक आयोजित*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त की अध्यक्षता में होमी जे. भाभा कोचिंग सेंटर के संचालन को लेकर बैठक आयोजित*

—–

*JEE एवं NEET में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए दिए गए निर्देश*

===============

लोहरदगा।

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज जिला प्रशासन द्वारा JEE एवं NEET की तैयारी हेतु संचालित होमी जे. भाभा कोचिंग सेंटर के संचालन एवं शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में सेंटर के शैक्षणिक प्रदर्शन, विद्यार्थियों की सफलता तथा आगामी सत्र में नामांकन एवं संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और निर्देश दिए गए।

 

*नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होगा कोचिंग सेंटर*

 

उपायुक्त ने पूर्व से संचालित जिला प्रशासन के होमी जे. भाभा कोचिंग सेंटर को नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कर संचालन शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेंटर में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों एवं सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सेंटर के शिक्षकों से बातचीत कर पिछले वर्षों में JEE व NEET की तैयारी के लिए सेंटर में नामांकित छात्र-छात्राओं और परीक्षा में सफलता प्रतिशत का आकलन किया। समीक्षा के दौरान सफलता का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर उपायुक्त ने शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार लाने व सफलता का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सेंटर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं नियमित शैक्षणिक सहयोग मिले, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

 

*नए सत्र में चयन प्रक्रिया को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने का निर्देश*

 

उपायुक्त ने नए सत्र के लिए विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थियों तक जिला प्रशासन की इस पहल का लाभ पहुंचाने तथा चयन प्रक्रिया में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा।

 

*शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में भी मिलेगा सहयोग*

 

उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को होमी जे. भाभा कोचिंग सेंटर के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति वैसे विद्यालयों में भी करने का निर्देश दिया, जहां गणित, भौतिकी अथवा रसायन विज्ञान के शिक्षकों की कमी है। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को विषयवार बेहतर शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

साथ ही संबंधित शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि जिन विद्यालयों में उनकी प्रतिनियुक्ति की जाएगी, वहां विद्यार्थियों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए।

 

*डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कंप्यूटर सेंटर को विज्ञान भवन में शिफ्ट करने का निर्देश*

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कंप्यूटर सेंटर को पुराने भवन से नदिया स्थित विज्ञान भवन में शिफ्ट कर वहां से संचालन प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेंटर में उपलब्ध कंप्यूटर प्रशिक्षण सुविधाओं का विद्यार्थियों एवं युवाओं को अधिक से अधिक लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

 

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, संबंधित सेंटर के शिक्षक एवं संचालक सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment