Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

श्मशान घाट में शर्मनाक हरकत से मचा हड़कंप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जलती चिता पर पतीले में मीट पकाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, नशे में करने की बात स्वीकार

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन युवकों द्वारा एक मृत व्यक्ति की जलती चिता की आग पर पतीले में मीट पकाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नत्थापुर गांव निवासी छोटेलाल (60) की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। रविवार को परिजन और रिश्तेदार उनका अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे। मुखाग्नि देने के बाद सभी घर लौट आए। करीब एक घंटे बाद मृतक के बेटे वीरपाल कुछ रिश्तेदारों के साथ चिता देखने श्मशान घाट पहुंचे।

वीरपाल के अनुसार, वहां तीन युवक उनके पिता की जलती चिता पर रखे पतीले में मीट पकाते हुए मिले। परिजनों ने तीनों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य बाइक से फरार हो गए।

मामले की सूचना डायल-112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को थाने ले गई। इसके बाद मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुवायां थाना पुलिस ने नत्थापुर तिराहे के पास घेराबंदी कर दोनों फरार युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया कि वे शराब के नशे में थे और मीट खाने का मन होने पर उन्होंने चिता की आग पर पतीला रख दिया था। पुलिस के अनुसार, नशा उतरने के बाद आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।

मृतक के बेटे ने शिकायत में आरोप लगाया था कि तीनों युवक तांत्रिक जैसे दिखाई दे रहे थे। हालांकि, पुलिस जांच में आरोपियों के तांत्रिक होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुवायां प्रभारी निरीक्षक आर.के. रावत के अनुसार, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई और चालान के बाद जेल भेज दिया गया।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment