Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की

लोहरदगा। दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के अध्यक्ष रमेश साहू के नेतृत्व में समिति के संरक्षकों एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को लोहरदगा नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव एवं कार्यपालक पदाधिकारी को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से दुर्गा पूजा के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की गई।

समिति की ओर से मुख्य रूप से पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग रखी गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में नगर परिषद की ओर से समय रहते मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का चुनरी भेंटकर स्वागत किया। वहीं, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश साहू ने भी नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव एवं कार्यपालक पदाधिकारी को चुनरी भेंट कर अभिवादन किया। दोनों पक्षों के बीच दुर्गा पूजा के दौरान नगर क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

मौके पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश साहू ने कहा कि दुर्गा पूजा लोहरदगा की सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का महत्वपूर्ण पर्व है। पूजा के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए साफ-सफाई, पानी, शौचालय, प्रकाश सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था समय पर पूरी किया जाना जरूरी है। समिति नगर परिषद एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि पूजा समितियों एवं नगर परिषद के बीच बेहतर समन्वय से शहर में स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। समिति की ओर से नगर परिषद से मांग की गई कि पूजा से पहले सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री रितेश कुमार उर्फ कुणाल, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, संरक्षक ओम सिंह, मोहन दुबे, सूरज अग्रवाल, बसंत साहू, सूरज चौरसिया, नीरज साहू सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment