जय श्रीराम समिति ने दो जरूरतमंद मरीजों को रक्त देकर पेश की मानवता की मिसाल
लोहरदगा। जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद दो मरीजों को रक्त उपलब्ध कराकर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार किस्को मोड़, लोहरदगा निवासी चकर साहू की पत्नी ऊषा देवी सदर अस्पताल लोहरदगा में इलाजरत हैं। वहीं सलगी चांपी निवासी अरुण सिंह खेरवार की पत्नी बासमती देवी कचहरी मोड़ स्थित आध्या नर्सिंग होम में इलाजरत हैं। दोनों मरीजों को चिकित्सकों द्वारा खून की कमी बताई गई, जिसके बाद परिजन काफी परेशान थे।
मरीजों के परिजनों ने जय श्रीराम समिति से संपर्क कर रक्त की आवश्यकता की जानकारी दी। सूचना मिलते ही समिति ने तत्काल पहल करते हुए दोनों मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था की। जय श्रीराम समिति भटखिजरी कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन साहू एवं नगर कमेटी के राहुल साहू ने एक-एक यूनिट रक्तदान कर दोनों मरीजों की सहायता की।
कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग करूवा ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकताओं में शामिल है। रक्तदान जीवन बचाने का कार्य है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरत के समय आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। समिति द्वारा भविष्य में भी जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखा जाएगा।
मौके पर समिति के जिला संरक्षक अजय सोनी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग करूवा, जिला उपाध्यक्ष सूरज धसोंधी, स्वास्थ्य प्रभारी उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





















Total Users : 1193099
Total views : 3030252