Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित*

—————

*पुस्तकालय में आनेवाले छात्र-छात्राओं की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय*

===============

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला पुस्तकालय समिति संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नदिया स्थित जिला पुस्तकालय में अध्ययन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला पुस्तकालय में अध्ययन के लिए आने वाले युवक-युवतियों से प्रतिमाह निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय के संचालन एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए पुस्तकालय का बैंक खाता खोलने का निर्णय लिया गया।

 

उपायुक्त ने पुस्तकालय की लाइब्रेरियन को आवश्यक पुस्तकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं की आवश्यकता के अनुरूप पुस्तकें उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही पुस्तकालय परिसर में कैंटीन का संचालन शुरू कराने, भवन की सुरक्षा के लिए रात्रि प्रहरी की व्यवस्था करने, परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने, अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों एवं अन्य पाठकों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने तथा आरओ वाटर फिल्टर लगाने का भी निर्णय लिया गया।

 

बैठक में पुस्तकालय की साफ-सफाई, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं तथा अध्ययन के अनुकूल वातावरण को और बेहतर बनाने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला पुस्तकालय की लाइब्रेरियन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment