Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

नम आंखों से दी गई सुदिव्य कुमार को अंतिम विदाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री ने दिया कंधा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; हजारों लोगों ने अपने प्रिय जनप्रतिनिधि को किया नमन

गिरिडीह। जिस शख्स ने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहकर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई, उसके अचानक चले जाने का गम गिरिडीह के हरसिंहरायडीह में साफ दिखाई दिया। स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब उनके प्रति लोगों के स्नेह और सम्मान का गवाह बना। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और अंतिम यात्रा में शामिल होकर स्वयं कंधा भी दिया।

आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, दिया कंधा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वर्गीय सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया और दाह संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। स्वर्गीय सुदिव्य कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

आकस्मिक निधन को बताया झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देर रात हृदयाघात के कारण सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने इसे सरकार और पूरे राज्य के लिए अत्यंत दुखद घड़ी बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बेहद सक्रिय रहे। परिपक्वता और गंभीरता के साथ उन्होंने अनेक विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका इतनी कम उम्र में असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है और यह विश्वास करना कठिन है कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपने साथी को अंतिम विदाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी सरकार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी परिवार के प्रति सरकार का सहयोग और संबल बना रहेगा। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। उनके योगदान को झारखंड सदैव स्मरण करता रहेगा।

कल्पना सोरेन ने भी दी श्रद्धांजलि

मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

स्वर्गीय सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा में मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, विधायकगण, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी, गिरिडीह जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक तथा बड़ी संख्या में समर्थक और चाहने वाले शामिल हुए।

अंतिम यात्रा में हजारों लोग पहुंचे। नम आंखों और भारी मन के साथ लोगों ने अपने प्रिय जनप्रतिनिधि को अंतिम विदाई दी। गिरिडीह की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब सुदिव्य कुमार के प्रति लोगों के जुड़ाव और सम्मान की भावुक तस्वीर पेश कर रहा था।

News Scale Live | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment