रिसालदार बाबा की मजार पर मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख-समृद्धि और भाईचारे के लिए की प्रार्थना
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी की और राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने उर्स के पावन अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की दुआ
मुख्यमंत्री ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना और मजबूत होने की कामना की। उन्होंने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों के साथ-साथ झारखंडवासियों को उर्स की शुभकामनाएं दीं।


















Total Users : 1183137
Total views : 3016715