Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मजदूरों की मांगों पर गरमाई चर्चा, INTUC और BGR प्रबंधन के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वेतन वृद्धि, HPC की सिफारिश लागू करने और कौशल विकास पर हुई विस्तृत बातचीत; प्रबंधन ने सकारात्मक समाधान का दिया भरोसा

केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी केरेडारी माइंस के एमडीओ बीजीआर माइंस परिसर में मजदूरों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) के प्रतिनिधियों और बीजीआर प्रबंधन के बीच उच्चस्तरीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में मजदूरों के वेतन वृद्धि, कौशल विकास और हाई पावर कमेटी (HPC) की सिफारिशों को लागू करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

वार्ता में प्रबंधन की ओर से एचआर प्रोजेक्ट प्रमुख श्रीनिवास राव उपस्थित रहे। वहीं INTUC एवं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व INTUC के प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला, प्रदेश सचिव धीरज सिंह, BGR यूनिट अध्यक्ष परमेश्वर कुमार एवं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मनोज नारायण भगत ने किया।

बैठक के दौरान INTUC के प्रदेश प्रवक्ता सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरजीत नागवाला ने कहा कि मजदूरों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों की जायज मांगों को पूरा करना प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। कांग्रेस जिला प्रवक्ता मनोज नारायण भगत ने भी प्रबंधन से मजदूरों के कल्याण एवं अधिकारों को लेकर विशेष पहल करने का आग्रह किया।

वेतन वृद्धि और HPC लागू करने की मांग

वार्ता के दौरान मजदूरों को नियमानुसार हाई पावर कमेटी (HPC) की दर पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि मजदूरों को उनके कार्य एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उचित पारिश्रमिक मिलना चाहिए।

कौशल विकास पर बनी सहमति

बैठक में मजदूरों की कार्यकुशलता बढ़ाने और पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नियमित प्रशिक्षण एवं स्किल अपग्रेडेशन पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने मजदूरों को समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई।

प्रबंधन ने दिया सकारात्मक समाधान का भरोसा

बीजीआर प्रबंधन की ओर से एचआर प्रोजेक्ट प्रमुख श्रीनिवास राव ने मजदूर प्रतिनिधियों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रबंधन इन मुद्दों पर जल्द सकारात्मक समाधान निकालने की दिशा में मजदूरों के हित में आवश्यक कदम उठाएगा।

बैठक में सुनील कुमार, तथागत विजित, रॉकी सिन्हा, मंटू सिंह, रामधारी यादव, जितेंद्र गोस्वामी, संदीप सिंह, प्रमोद सिंह, मणिलाल वर्मा, संतोष गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, दिलीप यादव, पंकज पासवान, मनोज कुमार सहित केरेडारी INTUC के अमरजीत कुमार, अनिल कुमार, बिनय कुमार, महेश प्रजापति, रविंद्र कुमार, दिलेश्वर कुमार, प्रदीप कुमार, नारायण कुमार, दिनेश कुमार समेत सैकड़ों मजदूर और यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक को मजदूरों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखने और उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment