Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा कार्यकर्ता कमलेश प्रसाद का निधन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कैंसर से थे पीड़ित, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़; स्थानीय नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

सिमरिया (चतरा)। भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश प्रसाद का मंगलवार देर शाम सिमरिया प्रखंड अंतर्गत दुन्दवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

कमलेश प्रसाद सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहते थे। समाज के लोगों के सुख-दुख में वे हमेशा तत्पर रहते थे। अपने मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण उन्होंने क्षेत्र में अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में गहरा शोक है।

बुधवार को स्थानीय नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि कमलेश प्रसाद चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment