Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर चतरा पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

24 जिलों की न्याय यात्रा के तहत इटखोरी में माता भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना, अभ्यर्थियों के अधिकारों के लिए आंदोलन का ऐलान

इटखोरी (चतरा)। झारखंड के सभी 24 जिलों की न्याय यात्रा पर निकले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो बुधवार को चतरा जिले के इटखोरी स्थित ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता भद्रकाली का आशीर्वाद लिया।

इससे पूर्व जेपीएससी अभ्यर्थी मंच की ओर से निकाली गई भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा में शामिल युवा भी बुधवार सुबह भद्रकाली मंदिर पहुंचे। इस दौरान युवाओं ने देवेंद्र नाथ महतो को माता भद्रकाली की तस्वीर भेंट कर उनका समर्थन किया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल रहे।

24 जिलों में छात्र-युवाओं को करेंगे जागरूक

प्रेस वार्ता में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि न्याय रथ यात्रा झारखंड के सभी 24 जिलों में जाएगी। यात्रा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक एवं एकजुट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी की सभी परीक्षाएं पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त होनी चाहिए। झारखंड के स्थानीय युवाओं को रोजगार का उचित अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के हितों की अनदेखी की जाती है और कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के कारण योग्य अभ्यर्थियों को परेशानी होती है।

योग्य अभ्यर्थियों के हक की लड़ाई का दावा

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि उनकी लड़ाई योग्य अभ्यर्थियों को उनका अधिकार दिलाने और भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा कड़ी मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, ऐसे में भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई योग्यता के आधार पर नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ है। उन्होंने स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment