थाना में रक्षाबंधन कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा और सहयोग का दिया भरोसा
पत्थलगड़ा (चतरा)। बुधवार को एकल अभियान की ओर से पत्थलगड़ा थाना परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एकल अभियान के तहत थाना क्षेत्र में संचालित विभिन्न एकल विद्यालयों की आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी राकेश कुमार, एएसआई घनश्याम कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवानों की कलाई पर राखी बांधी।
कार्यक्रम के दौरान बहनों ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। राखी बंधवाते समय पुलिसकर्मियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को उनकी सुरक्षा और हर परिस्थिति में सहयोग का भरोसा दिलाया।

सुरक्षा और विश्वास के रिश्ते का प्रतीक है रक्षाबंधन
एकल अभियान से जुड़ी बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र और आम लोगों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। रक्षाबंधन विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक है। ऐसे पवित्र अवसर पर पुलिस भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर वे गर्व महसूस कर रही हैं।
राखी बंधवाने के बाद थाना प्रभारी राकेश कुमार ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की सराहना की। मौके पर संच समिति के अरविंद ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, संच प्रमुख सुजीत कुमार समेत एकल अभियान की सभी आचार्य बहनें एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



















Total Users : 1183137
Total views : 3016717