Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टंडवा में ईद मिलादुन्नबी पर निकला मोहम्मदिया जुलूस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी में भी मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

टंडवा/इटखोरी (चतरा)। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर टंडवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धार्मिक उत्साह एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मोहम्मदिया जुलूस निकाला गया। कमता, राहम, नवातांड़, बड़गांव, सराढू, मिशरौल, कबरा, कसियाड़ी समेत कई गांवों में बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया।

जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी तथा उनके बताए अमन, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को लेकर नातिया कलाम और तकरीर पेश की गई। गांव-मोहल्लों को झंडों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया था। जुलूस में लोगों की भागीदारी ने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

जगह-जगह हुआ शरबत और लंगर का इंतजाम

जुलूस के मार्ग में स्थानीय लोगों की ओर से जगह-जगह पानी, शरबत और लंगर की व्यवस्था की गई। नगर भ्रमण के बाद मोहम्मदिया जुलूस आले सुन्नत बुरहानुल उलूम मदरसा परिसर पहुंचा, जहां सलातो-सलाम पेश किया गया। इसके बाद क्षेत्र में अमन-चैन, शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।

कामता अंजुमन के सेक्रेटरी डॉ. असलम ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मोहम्मदिया जुलूस निकाला गया। अंजुमन कमेटी के सदर फारुख अंसारी ने लोगों से पैगंबर मोहम्मद साहब की जीवनी और उनके बताए दिशा-निर्देशों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में समाजसेवी अजीज अंसारी, अब्दुल कलाम, मनीर आलम, रफीक अंसारी, रोशन अंसारी, गुलाम मुस्तफा, दिलकश राजा, जिया उल अंसारी, अमानत हुसैन, तस्दीक आलम और सादिक अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

इटखोरी में भी निकला मिलादुन्नबी का जुलूस

वहीं, इटखोरी प्रखंड क्षेत्र में भी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से धूमधाम से जुलूस निकाला गया। धनखेरी, सेरद एवं इटखोरी क्षेत्र से निकला जुलूस इटखोरी चौक समेत विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए। जुलूस के दौरान देश में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। नगर भ्रमण के बाद जुलूस अपने-अपने गांव पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment