विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवाओं से किया संवाद
सिमरिया (चतरा)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिमरिया में युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आईटीआई के प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवाओं से संवाद किया।
मेले के दौरान अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण, रोजगार के संभावित अवसर, चयन प्रक्रिया एवं आवश्यक योग्यता से संबंधित जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में युवाओं ने मेले में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों की जानकारी ली।

आयोजकों ने बताया कि अप्रेंटिसशिप के माध्यम से युवाओं को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ कार्य अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता है। इससे युवाओं को अपने तकनीकी कौशल को बेहतर बनाने और रोजगार के लिए स्वयं को तैयार करने में मदद मिलती है।


















Total Users : 1118271
Total views : 2936547