Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चोरी के गहने बरामद, खरीददार समेत तीनों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

देवघर। झारखंड के देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र नगर, पुरनदाहा में घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए आभूषणों की बरामदगी भी कर ली है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, राजेंद्र नगर, पुरनदाहा निवासी भोला प्रसाद यादव ने 23 जुलाई को नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और दो जोड़ी चांदी के पायल तथा एक सोने की कानबाली चोरी कर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में हिरना जुम्मन नगर निवासी 22 वर्षीय अजहरुद्दीन शेख, 20 वर्षीय आसिफ शेख तथा जून पोखर निवासी 45 वर्षीय सुरेश पोद्दार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सुरेश पोद्दार चोरी के सामान का खरीददार है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी की गई दो जोड़ी चांदी के पायल का पिघला हुआ रूप तथा एक सोने की कानबाली बरामद की। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 283/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार, घनश्याम गंझू, मुकेश कुमार तिवारी, सुमंत प्रसाद, सूरज कुमार, यासीन अंसारी, शंकर रजक तथा नगर थाना के सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment