लक्ष्मण दांगी बने अध्यक्ष, कंचन देवी उपाध्यक्ष व मुनिया देवी संयोजिका चुनी गईं
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय बारीसाखी में सोमवार को नई विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती ने की, जबकि संचालन पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर रविदास ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति के सदस्यों ने आपसी सहमति से लक्ष्मण दांगी को अध्यक्ष, कंचन देवी को उपाध्यक्ष तथा मुनिया देवी को संयोजिका चुना।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण दांगी ने सभी सदस्यों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के हित में कार्य करने तथा विद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।
प्रबंधन समिति के गठन पर ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। बैठक में उपमुखिया विकास कुमार पांडेय, पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर रविदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।






















Total Users : 1098216
Total views : 2909195