Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संयुक्त छापेमारी में कार्रवाई, खनन विभाग को भेजा गया प्रतिवेदन

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता एवं अंचलाधिकारी गौरव कुमार राय के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुरवे के समीप अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टरों को पकड़ा गया।

कार्रवाई के दौरान सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर सिमरिया थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध खनन एवं परिवहन की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment