Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

90 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सामाजिक मुद्दों पर उकेरी जागरूकता की तस्वीर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

सिमरिया (चतरा): जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देशन में संचालित 90 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत सोमवार को सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक एवं कानूनी जागरूकता विकसित करना था।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, नशापान उन्मूलन, डायन प्रथा उन्मूलन सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। छात्राओं की रचनात्मक प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी सुषमा ने छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा एवं सीता देवी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को कानून, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनजागरूकता से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई तथा उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment