Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस कार्यालय में मिठाई बांटी, छात्रों के आंदोलन की जीत बताया

हंटरगंज (चतरा)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद सोमवार शाम हंटरगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और इसे छात्रों के आंदोलन तथा जनदबाव की जीत बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कामेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष और लोकतांत्रिक आवाज की जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और किसी भी जनविरोधी निर्णय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

इस दौरान उन्होंने राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि, “धर्मेंद्र प्रधान अभी झांकी हैं, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह अभी बाकी हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कई नीतियों के खिलाफ देशभर में असंतोष है और कांग्रेस जनता की आवाज बनकर अपना आंदोलन जारी रखेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष सरवन साव, कमल कुमार केशरी, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment