Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कॉलेज के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में विदाई समारोह आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स को दी भावभीनी विदाई, अतिथियों ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

चतरा। चतरा कॉलेज, चतरा के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में सोमवार को जूनियर विद्यार्थियों द्वारा सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीजी सेमेस्टर-2 एवं सेमेस्टर-4 के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का उद्देश्य वरिष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई देना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला महाविद्यालय के डॉ. बलदेव राम उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विभाग के विद्यार्थियों ने किया।

मुख्य अतिथि डॉ. नंदकिशोर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक अनवरत एवं जीवनपर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने चतरा कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. एल्विन बाखला के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए विभाग को निरंतर आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. बलदेव राम ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने तथा जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. एल्विन बाखला ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ सामाजिक सहभागिता भी आवश्यक है।

इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक आशीष बागला ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान टेडी बेयर डांस, सोलो डांस, वेलकम सॉन्ग, विदाई गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स को स्मृति-चिह्न स्वरूप पेन भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, सीनियर विद्यार्थियों ने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा करते हुए जूनियर्स को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सुधांशु एवं सिम्मी ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में सुजीत, अभिषेक, लक्ष्मी, निशि, विजय एवं कामेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment