Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

70 सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

निर्धारित कार्यक्रम के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के 70 सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। यह प्रक्रिया राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश के आलोक में प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं प्लस टू विद्यालयों सहित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आयोजित की गई।

चुनाव प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न कराया गया। प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक अजय कुमार दास ने बताया कि अधिकांश विद्यालयों में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। कुछ विद्यालयों में विशेष परिस्थितियों के कारण प्रक्रिया प्रभावित रही, जबकि शेष विद्यालयों में समिति का गठन सफलतापूर्वक कर लिया गया।

समिति गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित विद्यालयों की बैठक की कार्यवाही पंजी एवं निर्धारित प्रपत्र प्रखंड संसाधन केंद्र में जमा कराए गए। प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक अजय कुमार दास ने सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करने वाले सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालयों के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment