Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जीपीडीपी प्रशिक्षण शुरू, ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 तैयार करने पर जोर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार से जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास योजना) – सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक कुमारी अनिता यादव एवं सुरेश प्रसाद राणा ने किया। उन्होंने उपस्थित मुखिया, वार्ड सदस्यों, रोजगार सेवकों, पंचायत सचिवों तथा जेएसएलपीएस की महिला सदस्यों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम स्तर पर आवश्यक विकास योजनाओं का चयन कर उन्हें पंचायत विकास योजना में शामिल किया जाएगा, ताकि गांवों का समग्र एवं सहभागी विकास सुनिश्चित हो सके।

प्रशिक्षकों ने कहा कि ग्रामसभा की भागीदारी से तैयार की गई योजनाएं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप होती हैं और इनके प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास संभव है।

कार्यक्रम में द्वारी पंचायत के मुखिया जगदीश यादव, पहरा पंचायत की मुखिया बेबी देवी, बारीसाखी पंचायत की मुखिया सुमीरा देवी, पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय, प्रियंका प्रिया, खुशबू लता, जनसेवक उज्ज्वल कुमार सिंह, रोजगार सेवक निर्मल दांगी, प्रदीप कुमार, पार्वती देवी, जेएसएलपीएस की बीआरपी बिजया रजक सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, रोजगार सेवक एवं बड़ी संख्या में जेएसएलपीएस की महिलाएं उपस्थित थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment