Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इटखोरी को चोरकारी पावर ग्रिड और टंडवा को पकरी बरवाडीह ग्रिड से जोड़ने की मांग, ऊर्जा सचिव को भेजा पत्र

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा/इटखोरी (चतरा): झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के सदस्य एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्ज्वल ने राज्य के ऊर्जा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर इटखोरी और टंडवा प्रखंड की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी प्रखंड में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इटखोरी को चोरकारी पावर ग्रिड से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही टंडवा प्रखंड में शीघ्र और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पकरी बरवाडीह ग्रिड से बिजली आपूर्ति प्रारंभ की जाए, ताकि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता, किसानों, विद्यार्थियों और व्यवसायियों को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

विधायक ने ऊर्जा विभाग से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment