Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, दवा सेवन कर एसडीओ ने सर्वजन दवा सेवन अभियान का किया शुभारंभ

On: August 10, 2023 8:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का सेवन जरूर करें। स्वास्थ्यकर्मी सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को दवा का सेवन जरूर करायें। बुद्धजीवी वर्ग दवा का सेवन अवश्य करें। इससे दूसरे लोग भी प्रोत्साहित होकर दवा का सेवन करेंगे। दवा का सेवन स्वास्थ्यकर्मी के सामने ही करें। फाइलेरिया उन्मूलन की सफलता के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। जिले को फाइलेरिया से मुक्त किया जा सके इसके लिए सभी अपनी भागीदारी दें। उक्त बातें सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित फाइलेरिया उन्मुलन अभियान का उद्धघाटन कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी ने कही। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने दवा सेवन के लिए मौजूद लोगों के साथ शपथ ग्रहण भी किया। सिविल सर्जन ने अपील किया कि लोग हाथी पांव जैसे गंभीर रोग से बचाव के लिए दवा का सेवन अवश्य करें। दवा में अल्बेंडाजोल के अलावा डीईसी और आइवरमेक्टिन शामिल किया गया है। 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की गयी है। यह अभियान 25 अगस्त तक चलेगा। वीबीडी कंसल्टेंट अभिमन्यु कुमार ने कहा कि नाइट ब्लड सर्वे में एक प्रतिशत से अधिक लोगों में फाइलेरिया का प्रभाव देखा गया है इसे देखते हुए हाथीपांव से बचाव के लिए दवा सेवन कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, यक्ष्मा विभाग से डॉ. कुमार उत्तम, डीपीएम अनिल कुमार बारला, वीबीडी कंस्ल्टेंट अभिमन्यु कुमार, पीसीआई प्रतिनिधि अभिषेक कात्यायन, यूनिसेफ से डॉ. याशिका, फाइलेरिया विभाग से रंजीत मिश्रा, एफएलए प्रदीप कुमार तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी की चपेट में चतरा, आंगनबाड़ी समय बदलने की उठी मांग, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

Leave a Comment