Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज चीरी स्थित अन्नामृता फाउंडेशन द्वारा संचालित सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन पहुंचकर खाद्यान्न भंडारण, भोजन निर्माण एवं वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने फाउंडेशन के प्रबंधक को नियमित रूप से खाद्यान्न का स्टॉक रजिस्टर संधारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से प्राप्त होने वाले खाद्यान्न की आगत एवं प्रतिदिन उपयोग की जाने वाली मात्रा की नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी मानकों का अनुपालन करने का भी निर्देश दिया।

 

इसके उपरांत उपायुक्त ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों के प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं, संस्थान की क्षमता तथा पुस्तकालय का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को अनुमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा के साथ समन्वय स्थापित कर डायट भवन के प्रथम तल पर रखे बेंच-डेस्क एवं अन्य अनुपयोगी सामानों को शीघ्र हटाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने डायट परिसर स्थित छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने, पुराने एवं जर्जर ढांचों को हटाने तथा बाथरूमों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास के बाथरूम, रसोईघर एवं पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उपायुक्त ने कहा कि शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment