Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

On: June 12, 2026 6:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश*

===================

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने ओपीडी, चिकित्सकों के ड्यूटी रोस्टर, ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर, प्रसूति गृह, ऑपरेशन कक्ष, दंत रोग विभाग, युवा मैत्री केंद्र, बैठक कक्ष एवं विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि अस्पताल में डॉग बाइट की दवा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आवश्यक दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को कहा।

उपायुक्त ने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निरीक्षण कर उपलब्ध जांच सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान जानकारी मिली कि लिपिड प्रोफाइल जांच की मशीन उपलब्ध है, लेकिन आवश्यक केमिकल के अभाव में जांच शुरू नहीं हो सकी है। इस पर उन्होंने एक सप्ताह के भीतर केमिकल उपलब्ध कराकर जांच प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने एक्स-रे तकनीशियन की कमी पर भी चिंता व्यक्त करते हुए आयुष्मान योजना अथवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से तकनीशियन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने एमटीसी (माल न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) में उपलब्ध बेडों की जानकारी ली। वर्तमान में दो बच्चों के भर्ती रहने की जानकारी प्राप्त हुई। उपायुक्त ने गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें एमटीसी में भर्ती कराने तथा एमटीसी के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मानव संसाधन एवं तकनीशियनों की कमी दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान मित्र को सक्रिय करने पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान स्टेबलाइजेशन यूनिट, ममता वाहन, ब्लड स्टोरेज यूनिट, ट्रॉमा सेंटर, लॉन्ड्री व्यवस्था, अल्ट्रासाउंड सेवाओं एवं आपातकालीन सेवाओं की भी समीक्षा की गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन औसतन 4 से 10 मरीज इमरजेंसी सेवा का लाभ लेते हैं, जबकि दंत रोग विभाग में प्रतिदिन 10 से 15 मरीज पहुंचते हैं।

उपायुक्त ने टीकाकरण केंद्र एवं शीत श्रृंखला (कोल्ड चेन) व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने जन्म एवं मृत्यु निबंधन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र अस्पताल से ही निर्गत किया जाए। साथ ही जिन लोगों का जन्म प्रमाण-पत्र अब तक नहीं बना है, उनके लिए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की जर्जर चहारदीवारी के पुनर्निर्माण, विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने हेतु ट्रांसफार्मर की व्यवस्था तथा जनरेटर के लॉगबुक के नियमित संधारण की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध जनरेटर, एक्स-रे मशीन एवं एम्बुलेंस की स्थिति की जानकारी ली तथा चारों एम्बुलेंस को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं, विशेषकर आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिकाधिक पात्र लाभुकों को इसका लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुलामी होरो, कुडू प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष उरांव व अन्य उपस्थित थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा के सभी विद्यालयों में विशेष आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अपडेट अभियान शुरू

*15 से 24 जून तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान, दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य

पेसा नियमावली पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित, ग्राम सभाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा

लोहरदगा में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित: “मेरा घर मेरा अधिकार” थीम पर बाल श्रम उन्मूलन का संकल्प

एम्स में आयुष्मान लाभार्थियों को बड़ी सौगात: इमरजेंसी ब्लॉक के पास शुरू हुआ विशेष पंजीकरण काउंटर और प्रतीक्षा कक्ष; अब 24 घंटे मिलेगी त्वरित सहायता

होमगार्ड और चौकीदार बहाली को लेकर हाई-लेवल बैठक: डीसी और एसपी का कड़ा निर्देश; आरएफआईडी (RFID) तकनीक से होगी पारदर्शी दौड़

बाल श्रम के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी विधिक कार्रवाई: पुलिस-प्रशासन और एलजीएसएस ने 13 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

बाल श्रम के खिलाफ डीएलएसए की बड़ी विधिक मुहिम: सचिव के निर्देश पर गांवों में कानूनी जागरूकता शिविर; बच्चों से मजदूरी कराना संगीन अपराध

16 जून को हजारीबाग में जुटेगा प्रमंडल भर का जनसैलाब, आंदोलन की तैयारी तेज: संयुक्त शिष्टमंडल ने कमिश्नर, एसडीओ और थाना को सौंपा लिखित पत्र

प्रखंडों में पीएम आवास प्लस को लेकर महा-ग्रामसभा: 2000 से अधिक लाभुकों का हुआ सत्यापन; अपात्रों के नाम काटने का प्रस्ताव

हायवा वाहन मालिकों की हुंकार: बाहरी टिप ट्रेलरों के परिचालन के खिलाफ सड़क पर उतरकर बड़े आंदोलन का निर्णय; ट्रांसपोर्टरों को दो टूक

सीपीआई(एम) का विशाल जन-आक्रोश मार्च: सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव; न्यूनतम मजदूरी ₹600 करने और वन भूमि पट्टे की उठी पुरजोर मांग

Leave a Comment