Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

On: June 12, 2026 6:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

*लोहरदगा।*उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू स्थित 25 एकड़ क्षेत्र में संचालित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला का निरीक्षण कर विभिन्न कृषि एवं आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कार्यान्वयन एजेंसी के प्रबंधक द्वारा संचालित कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी गई।

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ड्रैगन फ्रूट की खेती की वर्तमान स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए खेतों में उगी घासों की शीघ्र निकाई-गुड़ाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषक पाठशाला में डीपीआर के अनुरूप किए गए कार्यों का गहन अवलोकन किया तथा खाली पड़ी भूमि का बेहतर उपयोग करते हुए इसे एक आदर्श मॉडल फार्म के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही मत्स्य तालाब की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त ने कृषक पाठशाला में मल्चिंग विधि से की जा रही ग्राफ्टेड टमाटर एवं बैंगन की खेती, पॉली हाउस, बकरी पालन, बकरी शेड, बतख पालन, सूकर शेड, सोलर कोल्ड स्टोरेज, मधुमक्खी पालन, ब्रॉयलर चिकन पालन, मत्स्य पालन हेतु निर्मित तालाब, जीवामृत इकाई, अजोला इकाई, बायो पेस्टिसाइड इकाई तथा गाय पालन गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।

 

उन्होंने कहा कि कृषक पाठशाला का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके किसानों को स्वरोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला उद्यान पदाधिकारी सौरभ लोहानी, संबंधित एजेंसी के प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

नशा मुक्ति के लिए जिला प्रशासन का बड़ा शंखनाद: हाई स्कूल के हेडमास्टरों और शिक्षकों की लगी क्लास; नशा उन्मूलन को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान

Leave a Comment