Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

On: June 12, 2026 6:40 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश*

============

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कुडू का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं तथा छात्राओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उपायुक्त ने विद्यालय में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को शीघ्र ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, कक्षाओं एवं किचेन का निरीक्षण किया तथा किचेन में तैयार भोजन और निर्धारित मेनू की जांच की। इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्टोर रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विद्यालय में स्थापित आरओ प्रणाली के खराब होने की जानकारी मिलने पर उसे अविलंब ठीक कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने विद्यालय परिसर एवं कक्षाओं में साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से साफ-सफाई कार्य में लगे कर्मियों की संख्या की जानकारी ली तथा नियमित और प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में विकसित बगीचे एवं उगाई जा रही सब्जियों का भी अवलोकन किया तथा इसकी सराहना की। उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालय की सभी आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने तथा छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, वार्डन व अन्य उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*15 से 24 जून तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान, दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य

पेसा नियमावली पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित, ग्राम सभाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा

लोहरदगा में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित: “मेरा घर मेरा अधिकार” थीम पर बाल श्रम उन्मूलन का संकल्प

एम्स में आयुष्मान लाभार्थियों को बड़ी सौगात: इमरजेंसी ब्लॉक के पास शुरू हुआ विशेष पंजीकरण काउंटर और प्रतीक्षा कक्ष; अब 24 घंटे मिलेगी त्वरित सहायता

होमगार्ड और चौकीदार बहाली को लेकर हाई-लेवल बैठक: डीसी और एसपी का कड़ा निर्देश; आरएफआईडी (RFID) तकनीक से होगी पारदर्शी दौड़

बाल श्रम के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी विधिक कार्रवाई: पुलिस-प्रशासन और एलजीएसएस ने 13 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

बाल श्रम के खिलाफ डीएलएसए की बड़ी विधिक मुहिम: सचिव के निर्देश पर गांवों में कानूनी जागरूकता शिविर; बच्चों से मजदूरी कराना संगीन अपराध

16 जून को हजारीबाग में जुटेगा प्रमंडल भर का जनसैलाब, आंदोलन की तैयारी तेज: संयुक्त शिष्टमंडल ने कमिश्नर, एसडीओ और थाना को सौंपा लिखित पत्र

प्रखंडों में पीएम आवास प्लस को लेकर महा-ग्रामसभा: 2000 से अधिक लाभुकों का हुआ सत्यापन; अपात्रों के नाम काटने का प्रस्ताव

हायवा वाहन मालिकों की हुंकार: बाहरी टिप ट्रेलरों के परिचालन के खिलाफ सड़क पर उतरकर बड़े आंदोलन का निर्णय; ट्रांसपोर्टरों को दो टूक

सीपीआई(एम) का विशाल जन-आक्रोश मार्च: सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव; न्यूनतम मजदूरी ₹600 करने और वन भूमि पट्टे की उठी पुरजोर मांग

3 पीढ़ियों से बंद रास्ता 11 दिनों में हुआ अतिक्रमण मुक्त; स्कूल परिसर से गुजरने को मजबूर थे ग्रामीण

Leave a Comment