Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

On: June 12, 2026 6:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा।निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा अमित कुमार द्वारा गुरुवार को लोहरदगा प्रखंड एवं नगरपालिका क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO), बीएलओ (BLO) एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ मतदाता सूची मैपिंग कार्य की समीक्षा बैठक सदर प्रखंड परिसर में आयोजित की गई।

 

बैठक में सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के मैपिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अनमैप्ड मतदाताओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मैपिंग कार्य की प्रगति 95 प्रतिशत से अधिक सुनिश्चित की जाए तथा शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

 

बैठक के दौरान एएसडीडी (ASDD) की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि ऐसे मतदाताओं की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सके।

 

समीक्षा के क्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ आयोजित बैठकों से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही एईआरओ द्वारा बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ आयोजित बैठकों के रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया।

 

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा सभी सुपरवाइजरों से उनके अधीनस्थ बीएलओ के साथ आयोजित बैठकों के रजिस्टर की जांच की गई। सभी सुपरवाइजर को बैठक का रजिस्टर संधारण करने व नियमित रूप से अभिलेख संधारित करने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में सभी एईआरओ को निर्देशित किया गया कि जिन बीएलओ का मैपिंग कार्य अभी 90 प्रतिशत के आसपास है, उन्हें विशेष रूप से मार्गदर्शन एवं निगरानी प्रदान करते हुए मैपिंग कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त किया जा सके।

 

बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एम्स में आयुष्मान लाभार्थियों को बड़ी सौगात: इमरजेंसी ब्लॉक के पास शुरू हुआ विशेष पंजीकरण काउंटर और प्रतीक्षा कक्ष; अब 24 घंटे मिलेगी त्वरित सहायता

होमगार्ड और चौकीदार बहाली को लेकर हाई-लेवल बैठक: डीसी और एसपी का कड़ा निर्देश; आरएफआईडी (RFID) तकनीक से होगी पारदर्शी दौड़

बाल श्रम के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी विधिक कार्रवाई: पुलिस-प्रशासन और एलजीएसएस ने 13 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

बाल श्रम के खिलाफ डीएलएसए की बड़ी विधिक मुहिम: सचिव के निर्देश पर गांवों में कानूनी जागरूकता शिविर; बच्चों से मजदूरी कराना संगीन अपराध

16 जून को हजारीबाग में जुटेगा प्रमंडल भर का जनसैलाब, आंदोलन की तैयारी तेज: संयुक्त शिष्टमंडल ने कमिश्नर, एसडीओ और थाना को सौंपा लिखित पत्र

प्रखंडों में पीएम आवास प्लस को लेकर महा-ग्रामसभा: 2000 से अधिक लाभुकों का हुआ सत्यापन; अपात्रों के नाम काटने का प्रस्ताव

हायवा वाहन मालिकों की हुंकार: बाहरी टिप ट्रेलरों के परिचालन के खिलाफ सड़क पर उतरकर बड़े आंदोलन का निर्णय; ट्रांसपोर्टरों को दो टूक

सीपीआई(एम) का विशाल जन-आक्रोश मार्च: सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव; न्यूनतम मजदूरी ₹600 करने और वन भूमि पट्टे की उठी पुरजोर मांग

3 पीढ़ियों से बंद रास्ता 11 दिनों में हुआ अतिक्रमण मुक्त; स्कूल परिसर से गुजरने को मजबूर थे ग्रामीण

उपायुक्त का कड़ा रुख: हाईकोर्ट और लोकायुक्त में लंबित मामलों की समीक्षा; कहा— अदालती आदेशों पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं

चतरा पहुंचे आईजी: शहीद विनय भारती को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भ्रष्टाचार पर अदालत का ऐतिहासिक फैसला: अंचल कर्मी को 20 साल बाद मिली सजा; ₹500 की घूस पड़ी बेहद भारी

Leave a Comment