Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

On: May 12, 2026 7:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नो-एंट्री खुलते ही मुख्य सड़क पर बेतहाशा दौड़े भारी वाहन; ग्रामीणों ने की शाम 5 बजे से चौक पर पुलिस तैनाती की मांग

📍 गिद्धौर (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव

गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में सोमवार को साप्ताहिक हाट के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कोल वाहनों के अनियंत्रित परिचालन और नो-एंट्री खुलते ही भारी वाहनों के अचानक पहुंचने से मुख्य सड़क पर घंटों महाजाम लगा रहा। इस स्थिति के कारण हाट-बाजार करने आए ग्रामीणों और व्यापारियों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

नो-एंट्री खुलते ही लगी वाहनों की लंबी कतार जानकारी के अनुसार, सोमवार को क्षेत्र में कोल वाहनों के लिए नो-एंट्री प्रभावी रहती है। जैसे ही नो-एंट्री का समय समाप्त हुआ, कोल वाहन तेजी से प्रखंड मुख्यालय की घनी आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश करने लगे। साप्ताहिक हाट होने के कारण सड़क पर पहले से ही लोगों की भारी भीड़ थी, जिससे देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस की मशक्कत के बाद खुला जाम सड़क जाम होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर इसे हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन भारी वाहनों के दबाव के आगे वे बेबस नजर आए। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मुख्य बाजार पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घंटों से फंसे वाहनों को एक-एक कर निकाला, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।

बाइक और टेंपू चालकों की मनमानी से बढ़ी परेशानी ग्रामीणों ने शिकायत की है कि जाम का कारण केवल कोल वाहन ही नहीं, बल्कि मुख्य चौक पर बाइक और टेंपू चालकों द्वारा बेतरतीब ढंग से सड़क किनारे वाहन खड़ा करना भी है। अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। प्रशासन से पुलिस बल की तैनाती की मांग हाट-बाजार के दौरान होने वाली इस नियमित परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रत्येक सोमवार और अन्य भीड़भाड़ वाले दिनों में शाम 5 बजे से मुख्य चौक पर पुलिस बल की स्थाई रूप से तैनाती की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके और आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment