महाविद्यालय के बी.एड. विभाग में 35वीं बटालियन ने किया जागरूक; 150 से अधिक छात्रों ने लिया नशा छोड़ने और स्वस्थ समाज बनाने का संकल्प
चतरा, News Scale Live: युवाओं में बढ़ती नशे की लत को रोकने और उन्हें सही दिशा दिखाने के लिए चतरा में एक बेहद सकारात्मक पहल की गई है। चतरा महाविद्यालय के बी.एड. (B.Ed.) विभाग में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 35वीं बटालियन की ओर से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (NMBA) के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘नशे के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी’ ज्ञात हो कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत 15 अगस्त 2020 को की गई थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नशीले पदार्थों के जानलेवा प्रभावों के प्रति आगाह करना था। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को समाज से अलग-थलग करने के बजाय, उनका किस प्रकार उपचार और समर्थन किया जाए। युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर इसे एक व्यापक जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।
Also Read: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 25 वर्षीय शातिर तस्कर गिरफ्तार!
SSB इंस्पेक्टर ने बताए नशे के दुष्प्रभाव छात्रों को संबोधित करते हुए SSB के इंस्पेक्टर अंकित रावत ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, कॉलेज के प्रो. विवेक आशीष बाखला ने कहा कि नशे रूपी दानव को जड़ से खत्म करने के लिए आज पूरे समाज को एकजुट होने की सख्त जरूरत है। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि नशे से मुक्त रहकर ही हम अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग हो सकते हैं और एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम में इनकी रही महत्वपूर्ण उपस्थिति इस खास जागरूकता अभियान में कॉलेज के विभिन्न विभागों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मंच का बेहतरीन संचालन राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापिका डॉ. एल्विन बखला ने किया। मौके पर इतिहास विभाग से प्रो. विवेक आशीष बाखला व प्रो. अमित प्रवीण तिग्गा, अंग्रेजी विभाग से प्रो. अतुल अनुराग तिर्की, मनोविज्ञान विभाग से प्रो. अंशुमय लायक, बी.एड. विभाग से प्रो. शोभा कुजूर सहित SSB की पूरी टीम और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्राध्यापक मौजूद रहे।
Also Read: शर्मसार: 9वीं की छात्रा से 3 महीने में दो बार गैंगरेप, वीडियो वायरल कर मांगे 2 लाख!






















Total Users : 961412
Total views : 2720916