हादसा: चतरा-चौपारण रोड पर अनियंत्रित होकर टकराईं बाइकें, ग्रामीणों ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल
गिद्धौर (चतरा)। चतरा-चौपारण मुख्य मार्ग पर गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गया, जहाँ एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार इटखोरी की ओर से चतरा की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति पांडे महुआ से इटखोरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकें अचानक अनियंत्रित हो गईं और उनमें सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।
Also Read: तेज रफ्तार का कहर: शादी समारोह से लौट रहे 23 वर्षीय युवक को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत!
इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक घायल व्यक्ति के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दूसरे व्यक्ति को आंशिक चोटें आई हैं। घायलों की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए निजी वाहन के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लग गई है। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पड़े वाहनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आवागमन सुचारू रह सके।
Also Read: खूनी सड़क का कहर: तेज रफ्तार कोल वाहन ने स्कूटी सवार 2 लोगों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत!





















Total Users : 947700
Total views : 2702885