जिप सदस्य ने सम्मान पत्र व उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रखंड के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। एसएसकेबी प्लस 2 हाई स्कूल, इटखोरी के छात्र अक्षय कुमार (पिता– प्रेम सागर राम, ग्राम– सोनिया) ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं पीएम श्री उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय, टोनाटांड़ की छात्रा साधना कुमारी (पिता– दिलीप कुमार वर्मा, ग्राम– शहरजाम) ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल किए।
इसके अलावा डॉ. अंबेडकर उच्च विद्यालय की छात्रा सुप्रिया कुमारी (पिता– सुशील कुमार वर्मा, ग्राम– शहरजाम) ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। इन तीनों छात्र-छात्राओं को जिप सदस्य सरिता देवी ने सम्मान पत्र एवं उपयोगी सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि आगे भी वे और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। मौके पर कोनी पंचायत के मुखिया रंजय भारती, सांसद प्रतिनिधि सुधीर सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि भरत साव, धुना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर पासवान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई



















Total Users : 932969
Total views : 2682863