Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ठेला-खोमचा वालों से ‘अवैध वसूली’ का आतंक: माथे पर नींबू बेचने वाले गरीब से भी मांगे गए 100 रुपये!

On: April 27, 2026 8:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कथित टैक्स के नाम पर छोटे व्यवसायी परेशान, पत्रकार को देखकर भागा वसूलीबाज, स्थानीय लोगों ने निगम कर्मियों के लिए ‘ड्रेस कोड’ की उठाई मांग

देवघर (झारखंड), न्यूज स्केल: झारखंड के देवघर नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाकर और टोकरी में सामान बेचकर अपने परिवार का गुजर-बसर करने वाले छोटे व्यवसायी ‘अवैध टैक्स’ (कथित जजिया टैक्स) की वसूली से बेहद परेशान हैं। जहां एक तरफ पहले टोटो और ऑटो चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें आम थीं, वहीं अब इस मनमानी का शिकार छोटे और गरीब रोजगार करने वाले लोग भी हो रहे हैं। अवैध वसूली का एक ऐसा ही ताजा मामला सोमवार को देवघर के स्टेशन रोड स्थित राज नारायण पुस्तकालय के समीप देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक गरीब व्यक्ति अपने माथे पर टोकरी रखकर नींबू बेच रहा था। इसी दौरान टैक्स वसूली के नाम पर एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उस गरीब नींबू विक्रेता से 100 रुपये की डिमांड कर दी।

बेचारा नींबू विक्रेता इतने पैसे देने में असमर्थ था और परेशान होकर वह वसूली करने वाले के हाथ-पैर जोड़ने लगा। इसी बीच, वहां से एक पत्रकार गुजर रहे थे। पत्रकार को वहां रुकता और मामला समझता देख, वसूली करने वाला व्यक्ति घबरा गया और बिना कुछ लिए वहां से खिसक गया। इस पूरी घटना को देखने वाले स्थानीय लोगों ने देवघर नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में कौन असली टैक्स वसूलने वाला है और कौन फर्जी, इसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम की ओर से अधिकृत टैक्स तहसीलदारों (वसूली करने वालों) के लिए एक निर्धारित ‘ड्रेस कोड’ और पहचान पत्र (ID Card) अनिवार्य किया जाए, ताकि गरीब लोग ठगी और अवैध वसूली का शिकार न हों।

बहरहाल, टैक्स वसूली के इस ‘जोड़-गणित’ और मनमानी से शहर के छोटे व्यवसायी त्रस्त हैं। आपको बता दें कि पूर्व में भी इस तरह की अराजकता और अवैध वसूली का एक वीडियो देवघर के पूर्व महापौर (Mayor) रवि राउत ने सोशल मीडिया पर डाला था और इस पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। लेकिन जमीनी हकीकत देखकर ऐसा लगता है कि इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, अन्यथा इस तरह सरेआम किसी गरीब से अवैध वसूली करने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाता।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाइक सवार दंपति पर फायरिंग: पत्नी की मौत, पति घायल, पति समेत ससुराल वालों पर FIR!

लोहरदगा: गौमाता को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान के साथ अनुमंडल कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न

27 को जिले के विभिन्न पंचायतों में लगेगा पेयजल समस्या निवारण शिविर, 11 मई तक चल रहा है विशेष पखवाड़ा अभियान

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: ममता वाहन और एंबुलेंस न मिलने पर प्रसव पीड़िता को बाइक से ले जाना पड़ा अस्पताल!

रफ्तार का कहर: कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य घायल!

सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

अंधविश्वास: करोड़पति कारोबारी ने ढाई साल की गोद ली मासूम को मनहूस मानकर हाईवे पर छोड़ा, पति-पत्नी गिरफ्तार! सोशल मीडिया और केयरटेकर ने खोला राज

Leave a Comment