ज़िला गौ रक्षा प्रमुख के अगुवाई में गौ सम्मान अभियान के अंतर्गत चलाये गये हस्ताक्षर अभियान की प्रति 27 अप्रैल 2026 को अनुमंडल कार्यालय में प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपा गया 27 अप्रैल 2026 से 27 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय गौरक्षा समिति द्वारा पूरे देश के हिन्दू नागरिक के बीच एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे गौरक्षा को लेकर गौचर भूमि आवंटन, गौमाता की हत्या को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखना, गौहत्या करनेवालों के खिलाफ कड़ी सजा हेतु कानून का प्रावधान, गौशाला निर्माण, गौरक्षा हेतु मंत्रालय गठन, गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किये जाने इत्यादि की माँग रखी गयी है।ज्ञातव्य हो कि झारखण्ड राज्य समेत अन्य कुछ राज्यों में भी गौहत्या प्रतिबंधित है एवं गौहत्या अपराध की श्रेणी में भी आती है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे गौ मांस एवं गौ तस्करी धड़ल्ले से की जाती है और इस संदर्भ में विभिन्न हिन्दू संगठनों के लोग पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर कारवाई की लगातार माँग करते रहे हैं, परन्तु कारवाई के नाम पर खानापूर्ति के अलावे कुछ नहीं किया जाता है। अतः गौरक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर का कानून अविलम्ब बनना चाहिये। इसी संदर्भ में राज्य तथा केंद्र सरकार के ऊपर दबाव बनाने की प्रक्रिया के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान द्वारा पूरे भारत देश मे करोड़ों की संख्या में राष्ट्रपति, केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार को हस्ताक्षरित प्रति स्थानीय प्रशासन के माध्यम से भेजने का काम किया जाना है, इसी अभियान अंतर्गत आज लोहरदगा ज़िला गौरक्षा प्रमुख विकास यादव के अगुवाई में हस्ताक्षररित प्रति अनुमंडल कार्यालय को सौंप गया। इस प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रितेश कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिनोद उरांव बिश्व हिन्दू परिषद प्रान्त सदस्य लाल ओंकार नाथ सहदेव, धर्माचार्य ब्रह्मचारी चैतन्य गुरुजी बजरंग दल ज़िला संयोजक पवन प्रजापति,केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तमेड़ा, योगी सेना अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, नगर सह संयोजक अनुभव कुमार, ज़िला सह संयोजक प्रद्युमन पाठक, निशांत वर्मा, उत्तम यादव, राहुल उराँव कपिल मिश्रा, राजकुमार, राजन कुमार, अजय कुमार, जगरनाथ साह शामिल हुए।
लोहरदगा: गौमाता को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान के साथ अनुमंडल कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

On: April 27, 2026 8:07 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 934331
Total views : 2684980