Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

On: April 27, 2026 12:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सम्मान समारोह में शॉल और बुके देकर किया गया सम्मानित

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत मनदायन गांव निवासी स्वर्गीय ग्रीन सिंह की बड़ी बहू एवं विनोद सिंह की धर्मपत्नी रानी बॉबी कुमारी के बाल विकास परियोजना विभाग में महिला पर्यवेक्षिका पद पर चयन होने पर मां भद्रकाली अनवरत कीर्तन मंडली सह बुंदेल समाज युवा प्रतिभा सम्मान समारोह टीम के सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित नवादा पंचायत के मुखिया विकास सिंह ने कहा कि रानी बॉबी कुमारी के महिला पर्यवेक्षिका पद पर चयन होने से पूरा पंचायत गर्वान्वित हुआ है। कम संसाधनों में उन्होंने जो सफलता हासिल की है, वह सराहनीय और प्रेरणादायक है। वहीं समाजसेवी देव कुमार सिंह ने कहा कि समाज की बहू ने घर की जिम्मेदारियों के साथ चौखट लांघकर एक नया इतिहास रचने का कार्य किया है। यह आने वाली युवतियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा उदाहरण है।

सूरज सिंह ने कहा कि बेटी की सफलता से माता-पिता खुश होते हैं, लेकिन जब बहू सफल होती है तो दो गांवों में खुशियां मनाई जाती हैं, और आज वही खुशी का माहौल है। शिक्षक विकास सिंह ने कहा कि रानी बॉबी ने कड़ी मेहनत, लगन और जुनून से जो सफलता प्राप्त की है, वह साधारण नहीं बल्कि असाधारण है। उन्होंने साबित कर दिया कि समर्पण और दृढ़ निश्चय से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने रानी बॉबी कुमारी को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सत्यनारायण सिंह, आकाश सिंह, बबन सिंह, विकास सिंह, प्रवीण सिंह, सूरज सिंह, आलोक सिंह, बिगुल सिंह, ज्वाला सिंह, चंदन सिंह, अमित रंजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रानी बॉबी की सफलता ने पूरे क्षेत्र की बेटियों और बहुओं के लिए नई प्रेरणा का संदेश दिया है।

नवदिवसीय रूद्र महायज्ञ संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद, हवन-पूजन व भंडारे के साथ हुआ समापन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न

27 को जिले के विभिन्न पंचायतों में लगेगा पेयजल समस्या निवारण शिविर, 11 मई तक चल रहा है विशेष पखवाड़ा अभियान

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: ममता वाहन और एंबुलेंस न मिलने पर प्रसव पीड़िता को बाइक से ले जाना पड़ा अस्पताल!

रफ्तार का कहर: कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य घायल!

सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

अंधविश्वास: करोड़पति कारोबारी ने ढाई साल की गोद ली मासूम को मनहूस मानकर हाईवे पर छोड़ा, पति-पत्नी गिरफ्तार! सोशल मीडिया और केयरटेकर ने खोला राज

साइबर पुलिस बनकर घुसे डकैत: पिस्टल की नोक पर पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट!

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न: 43 होनहार खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शानदार प्रदर्शन पर 7 को मिला ब्लैक बेल्ट

हादसा: शादी में जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

Leave a Comment