Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न

On: April 27, 2026 12:30 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, पूरे क्षेत्र में रहा भक्तिमय माहौल

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के बरटा गांव स्थित देवी मंडप में पिछले नौ दिनों से चल रहा श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ रविवार को हवन-पूजन एवं भंडारे के साथ विधिवत संपन्न हो गया। महायज्ञ के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं आस्था का माहौल बना रहा। इस दौरान देवी मंडप में कथावाचक विदुषी राधा तिवारी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए विद्वानों द्वारा इस महायज्ञ में आहुति दी गई। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए जिस विशेष यज्ञ विधि को संपन्न किया जाता है, उसे शतचंडी महायज्ञ कहा जाता है।

शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परिक्रमा को लेकर विशेष आस्था

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में शतचंडी यज्ञ को अत्यंत शक्तिशाली माना गया है। इस यज्ञ के आयोजन से ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति शांत होती है तथा सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार होता है। वहीं यज्ञ समिति के सचिव संदीप दांगी एवं रंजन कुमार ने बताया कि अंतिम दिन विधिवत हवन-पूजन के साथ कन्या भोजन कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं यज्ञ समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा भाव से यज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

Also Read: पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के दूसरे दिन जिलेभर में शिविर, उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, बरवाडीह पंचायत में ग्राम सभा में शामिल होकर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Also Read: सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!                                                                                                            Also Read: हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, भिड़ंत के बाद भड़की आग में धू-धू कर जले दोनों वाहन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

27 को जिले के विभिन्न पंचायतों में लगेगा पेयजल समस्या निवारण शिविर, 11 मई तक चल रहा है विशेष पखवाड़ा अभियान

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: ममता वाहन और एंबुलेंस न मिलने पर प्रसव पीड़िता को बाइक से ले जाना पड़ा अस्पताल!

रफ्तार का कहर: कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य घायल!

सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

अंधविश्वास: करोड़पति कारोबारी ने ढाई साल की गोद ली मासूम को मनहूस मानकर हाईवे पर छोड़ा, पति-पत्नी गिरफ्तार! सोशल मीडिया और केयरटेकर ने खोला राज

साइबर पुलिस बनकर घुसे डकैत: पिस्टल की नोक पर पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट!

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न: 43 होनहार खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शानदार प्रदर्शन पर 7 को मिला ब्लैक बेल्ट

हादसा: शादी में जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

Leave a Comment