Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का कहर: रात में बिरयानी और तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत!

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

माता-पिता और दो बेटियों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला, खाने के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे, रिपोर्ट का इंतजार

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के पायधुनी इलाके में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग (खाद्य विषाक्तता) के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक हंसते-खेलते परिवार का इस तरह अचानक खत्म हो जाना पूरे इलाके के लोगों को अंदर तक झकझोर गया है। पुलिस और प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पायधुनी इलाके में रहने वाले डोकाडिया परिवार ने रात के खाने में बिरयानी खाई थी। भोजन करने के कुछ समय बाद परिवार के सदस्यों ने तरबूज (Watermelon) भी खाया। लेकिन देर रात अचानक सभी सदस्यों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान चारों सदस्यों की मौत हो गई। इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों की पहचान 40 वर्षीय अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी पत्नी 35 वर्षीय नसरीन डोकाडिया और उनकी दो बेटियों— आयशा डोकाडिया 16 वर्ष और जैनब डोकाडिया 13 वर्ष के रूप में हुई है।

Also Read: अंधविश्वास: करोड़पति कारोबारी ने ढाई साल की गोद ली मासूम को मनहूस मानकर हाईवे पर छोड़ा, पति-पत्नी गिरफ्तार! सोशल मीडिया और केयरटेकर ने खोला राज

मुंबई पुलिस के मुताबिक, मरने से पहले परिवार के एक सदस्य ने अस्पताल में बताया था कि उन्होंने रात में बिरयानी और उसके बाद तरबूज खाया था। शुरुआती जांच में इसे गंभीर ‘फूड पॉइजनिंग’ का मामला माना जा रहा है। हालांकि, अभी यह वैज्ञानिक रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विषाक्त तत्व बिरयानी में था, तरबूज में था, या फिर इन दोनों चीजों को एक साथ (या आगे-पीछे) खाने से शरीर में कोई जानलेवा रिएक्शन हुआ। मुंबई पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत (ADR) का केस दर्ज कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने घर से खाने के नमूनों (Samples) और बचे हुए तरबूज को जब्त कर लिया है और उन्हें फॉरेंसिक व लैब जांच के लिए भेज दिया गया है। चारों शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत की असली और सटीक वजह ‘हिस्टोपैथोलॉजी’ और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment