Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

On: April 27, 2026 12:41 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जलस्रोत सूखने से वन्यजीवों पर संकट, वन विभाग पर उठे सवाल

चतरा। जिले में बढ़ता तापमान अब वन्यजीवों के लिए संकट बनता जा रहा है। मामला सदर प्रखंड के रक्सी गांव का है, जहां देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर जंगल से भटककर पानी की तलाश में गांव पहुंच गया। हालांकि एक जागरूक ग्रामीण की तत्परता से उसकी जान बच गई। बताया जाता है कि शनिवार शाम भीषण गर्मी और जंगलों में जलस्रोत सूख जाने के कारण मोर पानी की तलाश में गांव की ओर आ गया। इस दौरान स्थानीय निवासी जुलकर नैन की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए मोर को कुत्तों और शिकारियों से बचाया तथा पूरी रात उसकी देखभाल की।

अगले दिन रविवार सुबह उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जुलकर नैन की मदद से मोर को सुरक्षित वापस जंगल में छोड़ दिया गया। हालांकि इस घटना ने वन विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में जंगलों के जलस्रोत सूख चुके हैं, जिससे बेजुबान पशु-पक्षी बस्तियों की ओर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वन विभाग ने जंगलों में वन्यजीवों के लिए पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की है? आखिर राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपनी प्यास बुझाने के लिए जान जोखिम में डालकर गांव क्यों आना पड़ा? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जंगलों में जल्द से जल्द कृत्रिम जलस्रोत बनाए जाएं, ताकि वन्यजीवों को राहत मिल सके और वे दुर्घटनाओं या शिकार का शिकार न बनें। यह घटना केवल एक मोर की नहीं, बल्कि पूरे वन्यजीव तंत्र की पीड़ा को उजागर करती है।

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न

27 को जिले के विभिन्न पंचायतों में लगेगा पेयजल समस्या निवारण शिविर, 11 मई तक चल रहा है विशेष पखवाड़ा अभियान

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: ममता वाहन और एंबुलेंस न मिलने पर प्रसव पीड़िता को बाइक से ले जाना पड़ा अस्पताल!

रफ्तार का कहर: कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य घायल!

सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

अंधविश्वास: करोड़पति कारोबारी ने ढाई साल की गोद ली मासूम को मनहूस मानकर हाईवे पर छोड़ा, पति-पत्नी गिरफ्तार! सोशल मीडिया और केयरटेकर ने खोला राज

साइबर पुलिस बनकर घुसे डकैत: पिस्टल की नोक पर पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट!

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न: 43 होनहार खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शानदार प्रदर्शन पर 7 को मिला ब्लैक बेल्ट

हादसा: शादी में जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

Leave a Comment