Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आभूषण कारोबारी से बड़ी लूट, वाहन की डिक्की तोड़कर करीब 17 लाख के सोना-चांदी ले उड़े चोर

On: April 22, 2026 9:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दुकान का ताला खोल रहे थे ‘रूबी ज्वेलर्स’ के संचालक, पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ के लिए शुरू की छापेमारी

चतरा (झारखंड), न्यूज स्केल डेस्क: झारखंड के चतरा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह मुख्य चौक पर बुधवार देर शाम बेखौफ चोरों ने आभूषण कारोबारी को निशाना बनाते हुए एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। चोर कारोबारी के वाहन की डिक्की तोड़कर भारी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 16 से 17 लाख रुपये आंकी जा रही है।

सात दुकानों में भीषण चोरी, 4.72 लाख नकद व जेवरात उड़े

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नावाडीह चौक स्थित ‘रूबी ज्वेलर्स’ (Ruby Jewellers) के संचालक विजय सोनी बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे अपने घर से आभूषण लेकर दुकान पहुंचे थे। वे अपने वाहन की डिक्की में जेवरात रखकर लाए थे। जब विजय सोनी अपनी गाड़ी खड़ी करके दुकान का ताला खोलने लगे, उसी दौरान घात लगाए चोरों ने पलक झपकते ही उनकी गाड़ी की डिक्की तोड़ दी और उसमें रखे सारे आभूषण उड़ा लिए। जब तक कारोबारी को घटना की भनक लगती, चोर जेवरात लेकर मौके से फरार हो चुके थे।

दुकान के संचालक विजय सोनी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि डिक्की में भारी मात्रा में आभूषण रखे हुए थे। चोरों ने लगभग 80 जोड़ी चांदी की पायल और 4 भर (तोल) सोना चोरी कर लिया है। पीड़ित कारोबारी के अनुसार: चोरी गई चांदी की कीमत लगभग 13 से 14 लाख रुपये के बीच है। चोरी गए सोने की कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस कर रही छापेमारी भीड़भाड़ वाले इलाके में देर शाम हुई इस वारदात से स्थानीय कारोबारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना तुरंत पत्थलगड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और लुटेरों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने के अंदर आधी रात का तांडव! पुलिस स्टेशन में भड़की खौफनाक आग, धू-धू कर जले दर्जनों जब्त वाहन

नवपदस्थापित उपायुक्त ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर हुई चर्चा

शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परिक्रमा को लेकर विशेष आस्था

नामांकन की दयनीय स्थिति पर सवाल, बिना यू-डाइस स्कूलों में पढ़ रहे सैकड़ों बच्चे ‘सिस्टम से बाहर’

भीषण गर्मी में स्कूलों का समय बदला, पर आंगनबाड़ी बच्चों की चिंता बरकरार

विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता शिविर, छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिक्षक डॉ. राजीव की दो पुस्तकों का राजभवन में लोकार्पण

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत

16 लाख की अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग-फ्री चतरा अभियान के तहत लगातार सख्ती, नेटवर्क तोड़ने पर फोकस

झारखंड: अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, ‘डायन बिसाही’ के शक में दो भाइयों ने 62 वर्षीय बुजुर्ग को पिलाई शराब, फिर घोंट दिया गला

हाई-वोल्टेज ड्रामा: शादी के महज 43 दिन बाद पति ने थाने में प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी पत्नी

LIC विकास अधिकारी नवल किशोर की टीम की बैठक संपन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ता हुए सम्मानित

Leave a Comment