Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मड़वा से पहले उठी दुल्हन की अर्थी: सिरफिरे की प्रताड़ना से तंग आकर पूनम ने लगाई फांसी

On: April 22, 2026 1:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

29 अप्रैल को आनी थी बारात, मुखिया भाभी का आरोप- गांव के ही युवक ने फोन पर किया था टॉर्चर

गुमला (झारखंड): झारखंड के गुमला जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सियार टोली गांव में जिस घर में महज दो दिन बाद मड़वा की रस्म होनी थी और विवाह के मंगल गीत गूंजने वाले थे, वहां अब मातम और चीख-पुकार मची है। दुल्हन बनने की तैयारी कर रही 24 वर्षीय पूनम कुमारी ने मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अपने ही घर के आंगन में फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना ने परिवार की सारी खुशियों को पल भर में आंसुओं में बदल दिया है।

मेहमानों का हो चुका था आना शुरू, 29 को उठनी थी डोली परिजनों के अनुसार, पूनम की शादी परसा बांसडीह निवासी देवेंद्र खेरवार के साथ तय हुई थी। घर में वैवाहिक कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहे थे। तय कार्यक्रम के अनुसार 26 अप्रैल को लगन, 28 अप्रैल को मड़वा और 29 अप्रैल को बारात आनी थी। घर में रिश्तेदारों और मेहमानों का आना भी शुरू हो गया था, लेकिन पूनम के इस आत्मघाती कदम से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

मुखिया भाभी का चौंकाने वाला खुलासा इस मामले में मृतका की भाभी और सेरका पंचायत की मुखिया जयमंती कुमारी ने पुलिस के समक्ष गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि गांव का ही एक मनचला युवक पूनम को लगातार फोन कर परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन मंगलवार की सुबह भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। मुखिया का स्पष्ट दावा है कि उक्त युवक की प्रताड़ना, धमकियों और मानसिक तनाव के कारण ही पूनम ने इतना बड़ा कदम उठाया।

कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाल रही पुलिस, होगी सख्त कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही बिशुनपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला के सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या और मानसिक प्रताड़ना का प्रतीत होता है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि आखिरी बार फोन पर क्या बातचीत हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोग स्तब्ध हैं और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेः- शक की सनक में पिता बना हैवान, अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की निर्मम हत्या

इसे भी पढ़ेः- अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम: पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की पति की हत्या, तीनों गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CM हेमंत सोरेन ने बांटे CDPO और महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र, कहा कुपोषण मुक्त राज्य बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 13 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम: पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की पति की हत्या, तीनों गिरफ्तार

शक की सनक में पिता बना हैवान, अपनी ही 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की निर्मम हत्या

डीएवी शिक्षादीप लावालौंग के छात्रों का ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

रोजगार सेवक की मौत पर सस्पेंस, हादसा या साजिश?

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में मातम

जीरो टॉलरेंस अभियान में बड़ी कार्रवाई, 24 लाख की अफीम-डोडा बरामद

खाकी का रसूख और राजनीतिक कर्ज: इंस्पेक्टर ने दिव्यांग छात्र को फर्जी मुकदमे में फंसाया, कोर्ट ने लगाई फटकार

गैस न मिलने से फूटा लोगों का गुस्सा: बीच सड़क पर लगाया भीषण जाम, घंटों फंसे रहे यात्री

लाभुकों को मिले पूरा अनाज, कटौती पर होगी कार्रवाई उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की बैठक, दिये निर्देश*

उपायुक्त ने पथ निर्माण संबंधित बैठक में दिये निर्देश

Leave a Comment